Hindi Explanation of ‘A Tale of Valour: Major Somnath Sharma and the Battle of Badgam’| Class 8

Read the line-by-line Hindi translation and word meanings of the NCERT Class 8 English lesson ‘A Tale of Valour: Major Somnath Sharma and the Battle of Badgam’ from the Poorvi textbook. Translations are paired with vocabulary and meanings to help Class 8 students understand and learn more easily.

Class 8 NCERT English Lesson “A Tale of Valour: Major Somnath Sharma and the Battle of Badgam” Translated into Hindi

The entire lesson (a tribute) is divided here into short paragraphs to align more closely with their translations, making it more effectively helpful and easier to understand for students reading the NCERT English textbook ‘Poorvi’ for grade 8.


This is a tribute to the valiant Major Somnath Sharma, India’s first recipient of the Param Vir Chakra, whose name is etched in the annals of history. His bravery and sacrifice stand as a beacon of inspiration for generations.

यह वीर मेजर सोमनाथ शर्मा को श्रद्धांजलि है, जो परम वीर चक्र प्राप्त करने वाले भारत के पहले सैनिक थे। उनका नाम इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज है। उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का उज्ज्वल स्रोत हैं।

At every intersection of patriotism—whether through the National War Memorial, soul stirring patriotic songs, books, and stories recounting acts of valour, or the celebrations of Azadi ka Amrit Mahotsav— his memory is honoured.

देशभक्ति के मिलने वाले हर अवसर पर—चाहे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक हो, जोश से भर देने वाले भावपूर्ण देशभक्ति गीत हों, वीरता की गाथाएँ सुनाने वाली पुस्तकें और कहानियाँ हों, या आज़ादी का अमृत महोत्सव का उत्सव—मेजर सोमनाथ शर्मा को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है।

Major Somnath Sharma’s legacy of courage and devotion to the nation remains forever alive, forever alive… reminding us of the ultimate price paid for our freedom.

देश के प्रति उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की विरासत आज भी हमेशा जीवित है… हमेशा अमर है… जो हमें याद दिलाती है कि हमारी आज़ादी के लिए कितनी बड़ी कीमत चुकाई गई है।

Vocabulary tribute:an expression of respect and honour, श्रद्धांजलि | etched:permanently recorded or engraved, अंकित / दर्ज | annals:historical records, इतिहास के पन्ने / अभिलेख, इतिहास में दर्ज घटनाओं का लेखा-जोखा | beacon:a source of inspiration or guidance, प्रेरणा का प्रकाश-स्तंभ | intersection of patriotism:every occasion or place where patriotism is expressed, देशभक्ति का हर अवसर / हर मंच, जहाँ देशभक्ति की भावना व्यक्त करने  या दिखाने का मौका मिलता है | recount:to narrate or tell about something, किसी घटना या कहानी को बताना | valour:great bravery and courage, वीरता / शौर्य ।

The serene Kashmir valley in the shadows of the majestic Himalayas witnessed a tale of extraordinary heroism and sacrifice to protect the integrity of Indian borders. The day began with the silence of a cold November dawn but ended with echoes of courage that served as an inspiration for generations to come.

भव्य हिमालय की छाया (गोद) में बसी शांत और सुंदर कश्मीर घाटी ने भारत की सीमाओं की अखंडता की रक्षा के लिए दिखाई गई असाधारण वीरता और बलिदान की एक अद्भुत कहानी देखी। यह दिन नवंबर की ठंड की एक शांत सुबह से शुरू हुआ, लेकिन इसका अंत साहस की उन गूँजों के साथ हुआ, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनीं।

Vocabulary serene:calm, peaceful, and quiet, शांत और मनमोहक, जहाँ शांति और सुकून का वातावरण हो | majestic:grand, impressive, and beautiful, भव्य, बहुत विशाल, प्रभावशाली और सुंदर | integrity:the state of being whole and undivided; territorial unity, अखंडता, किसी देश की एकता और सीमाओं का सुरक्षित एवं अविभाजित रहना।

This is the story of Major Somnath Sharma and the brave men that he led on a mission to protect the Srinagar airport from falling into the hands of a guerrilla force trained and backed by Pakistan. This is a story of how 90 men managed to foil the plan of some 500 infiltrators who wanted to capture Srinagar and the Kashmir Valley and deliver a blow to newly-independent India.

यह मेजर सोमनाथ शर्मा और उनके नेतृत्व में लड़ने वाले उन वीर सैनिकों की कहानी है, जिन्होंने श्रीनगर हवाई अड्डे को पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित और समर्थित गुरिल्ला बल के कब्ज़े में जाने से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया। यह कहानी इस बात की भी है कि कैसे केवल 90 सैनिकों ने लगभग 500 घुसपैठियों की योजना को नाकाम कर दिया, जो श्रीनगर और कश्मीर घाटी पर कब्ज़ा करके नए-नए आज़ाद हुए भारत को बड़ा झटका देना चाहते थे।

Vocabulary guerrilla force:a group of irregular fighters who use surprise attacks, ऐसा सशस्त्र दल जो छिपकर और अचानक हमला करके लड़ता है | infiltrators:people who secretly enter an area with harmful intentions, घुसपैठिए | deliver a blow:to cause serious damage or a major setback, करारा झटका देना।

The events that led to the Battle of Badgam started in August 1947, when Pakistan launched Operation Gulmarg to annex the Kashmir Valley. This was in violation of an existing agreement with Hari Singh, the Maharaja of Jammu and Kashmir, who had committed Pakistan not to attack the state.

अक्टूबर 1947 में हुई बडगाम की लड़ाई की शुरुआत उन घटनाओं से हुई, जिनकी नींव अगस्त 1947 में पड़ी थी। उसी समय पाकिस्तान ने ऑपरेशन गुलमर्ग शुरू किया, जिसका उद्देश्य कश्मीर घाटी को अपने अधिकार (कब्जे) में लेना था। यह कदम जम्मू और कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के साथ हुए एक पहले से मौजूद समझौते का उल्लंघन था। इस समझौते के तहत पाकिस्तान ने वचन दिया था कि वह इस राज्य पर हमला नहीं करेगा।

Vocabulary annex:to take control of another territory and make it part of one’s own country, विलय करना, किसी दूसरे क्षेत्र पर कब्ज़ा करके उसे अपने देश का हिस्सा बना लेना | committed:promised or gave an assurance, वचन दिया / आश्वासन दिया।

However, instead of honouring the commitment, the Pakistani Army trained and equipped around 1000 invaders who possessed deep knowledge of mountain passes and the local terrain to enter Kashmir and take control of strategic locations, including the Srinagar airport.

लेकिन इस वचन का पालन करने के बजाय, पाकिस्तानी सेना ने लगभग 1000 हमलावरों को प्रशिक्षण दिया और उन्हें हथियारों से लैस (सुसज्जित) किया। इन लोगों को पहाड़ी दर्रों और स्थानीय भूभाग की अच्छी जानकारी थी। उनका उद्देश्य कश्मीर में प्रवेश करके श्रीनगर हवाई अड्डे सहित रणनीतिक (सैनिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण) स्थानों पर कब्ज़ा करना था।

The ultimate goal of their plan was to engineer a revolt in Kashmir, overthrow the government, and capture the territory. If they had succeeded, it would have allowed them to control strategic mountain passes, peaks, and rivers.

उनकी योजना का अंतिम लक्ष्य कश्मीर में विद्रोह करवाना (भड़काना), सरकार को उखाड़ फेंकना (सत्ता से हटाना) और पूरे क्षेत्र पर कब्ज़ा करना था। यदि वे अपने उद्देश्य में सफल हो जाते, तो उन्हें महत्वपूर्ण पहाड़ी दर्रों, ऊँची चोटियों और नदियों पर नियंत्रण मिल जाता।

On 22 October, Operation Gulmarg was launched and these infiltrators invaded Kashmir, which led to the Princely State becoming a part of India on 26 October 1947.

22 अक्टूबर 1947 को ऑपरेशन गुलमर्ग शुरू किया गया और ये घुसपैठिए कश्मीर में घुस आए। इसके बाद की परिस्थितियों में 26 अक्टूबर 1947 को जम्मू और कश्मीर की रियासत भारत का हिस्सा बन गई।

Vocabulary strategic locations:places that are important for military or defence purposes, ऐसे स्थान जिनका युद्ध या सुरक्षा की दृष्टि से विशेष महत्व हो | mountain passes:narrow routes through mountains used for travel, पहाड़ी दर्रे ।

In response to this invasion, the Government of India sent its troops to defend the people of Kashmir and India’s borders on 27 October 1947. A contingent of troops posted to Jammu and Kashmir was airlifted into Srinagar because the land route through Pathankot was not in a good condition.

इस आक्रमण के जवाब में, भारत सरकार ने 27 अक्टूबर 1947 को कश्मीर के लोगों और भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी सेना भेजी। जम्मू और कश्मीर में तैनात सैनिकों की एक टुकड़ी को हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुँचाया गया, क्योंकि पठानकोट होकर जाने वाला सड़क मार्ग उस समय अच्छी स्थिति में नहीं था।

Vocabulary invasion:an attack in which armed forces enter another country or region, आक्रमण | contingent of troops:a group of soldiers sent for a particular duty or mission, सैनिकों की टुकड़ी।

On 31 October, the D Company of the 4th Battalion of Kumaon Regiment, under the command of Major Somnath Sharma, was also flown into Srinagar. At that time, Major Somnath Sharma’s left hand was in plaster, but he insisted on being with his company while in combat.

31 अक्टूबर 1947 को कुमाऊँ रेजिमेंट की चौथी बटालियन की डी कंपनी, जिसका नेतृत्व मेजर सोमनाथ शर्मा कर रहे थे, को भी हवाई मार्ग से श्रीनगर भेजा गया। उस समय मेजर सोमनाथ शर्मा का बायाँ हाथ प्लास्टर में था, फिर भी उन्होंने युद्ध के दौरान अपनी कंपनी के साथ रहने पर ज़ोर दिया।

He knew that this mission would be very challenging and told his senior officers, “I know my men better than anyone else, and if they are going into action, they are not going in without me.”

उन्हें पता था कि यह अभियान बहुत कठिन होने वाला है। इसलिए उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा, “मैं अपने सैनिकों को सबसे अच्छी तरह जानता हूँ, और यदि वे युद्ध में जा रहे हैं, तो वे मेरे बिना नहीं जाएंगे।”

These words highlighted his commitment to his men and his country.

उनके ये शब्द अपने सैनिकों और अपने देश के प्रति उनके अटूट समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाते हैं।

Vocabulary regiment:a large military unit made up of several battalions, सेना की एक बड़ी इकाई जिसमें कई बटालियन होती हैं | combat:fighting during a war or battle, युद्ध / लड़ाई।

Before their arrival in Srinagar, there had been unfounded rumours of tribal movement towards the village of Badgam, less than 5 kilometres away from the Srinagar airport. The village was on a higher altitude than the airfield, and access was through the village.

श्रीनगर पहुँचने से पहले, श्रीनगर हवाई अड्डे से पाँच किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित बडगाम गाँव की ओर कबायली लोगों के बढ़ने की निराधार अफ़वाहें फैल रही थीं। यह गाँव हवाई अड्डे से अधिक ऊँचाई पर स्थित था और हवाई अड्डे तक पहुँचने का रास्ता इसी गाँव से होकर जाता था।

Hence, it was important for Indian forces to retain control of the area in order to protect troops and facilitate supplies arriving via air.

इसी कारण भारतीय सेना के लिए इस क्षेत्र पर अपना नियंत्रण बनाए रखना बहुत आवश्यक था, ताकि सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और हवाई मार्ग से आने वाली रसद और अन्य आवश्यक सामग्री आसानी से पहुँचाई जा सके।

Vocabulary unfounded:unconfirmed, not based on facts or evidence, निराधार, बेबुनियाद

In reality, the enemy had started arriving in Badgam in small groups to avoid detection. On 03 November 1947, several companies, including Major Somnath Sharma’s D Company, were sent to patrol and assess emerging threats in and around the village.

वास्तव में, दुश्मन पहचान से बचने के लिए छोटे-छोटे समूहों में बडगाम पहुँचना शुरू कर चुका था। 3 नवंबर 1947 को मेजर सोमनाथ शर्मा की डी कंपनी सहित कई कंपनियों को गाँव और उसके आसपास गश्त करने तथा उभरते हुए खतरों का पता लगाने के लिए भेजा गया।

Throughout the day, the valley was eerily silent. Around afternoon, the companies were ordered to return one by one. D company with 90 soldiers was the last, and they were expected to return by 2:00 p.m.

पूरा दिन घाटी में एक अजीब-सी खामोशी (सन्नाटा) छाई रही। दोपहर के आसपास सभी कंपनियों को एक-एक करके वापस लौटने का आदेश दिया गया। 90 सैनिकों वाली डी कंपनी सबसे अंत में लौटने वाली थी और उसके दोपहर 2:00 बजे तक वापस आने की उम्मीद थी।

Vocabulary patrol:to move around an area to keep it safe and watch for danger, गश्त करना, किसी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए निगरानी करते हुए घूमना | assess:to examine and judge the situation, आकलन करना | eerily:in a strange, frightening, and unusually quiet way, अजीब और डरावने ढंग से।

When the enemy (tribal guerrilla invaders), under the command of the Pakistani army, saw that only a small group of Indian soldiers were left behind in Badgam, they attacked them. Their initial attack was met with stiff resistance by Major Somnath and his men.

जब पाकिस्तानी सेना के नेतृत्व में आए दुश्मन (कबायली गुरिल्ला हमलावरों) ने देखा कि बडगाम में भारतीय सैनिकों का केवल एक छोटा-सा दल ही बचा है, तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। दुश्मन के पहले हमले का मेजर सोमनाथ शर्मा और उनके सैनिकों ने डटकर मुकाबला किया।

However, Major Somnath correctly visualised that the first attack was just a distraction. Shortly thereafter, a major attack came from another side. By then, Major Somnath Sharma and his 90 soldiers were facing about 500 invaders.

हालांकि मेजर सोमनाथ शर्मा ने सही समय पर समझ लिया कि यह पहला हमला केवल उनका ध्यान भटकाने की एक चाल है। इसके कुछ ही समय बाद दूसरी दिशा से कहीं अधिक बड़ा हमला हुआ। तब तक मेजर सोमनाथ शर्मा और उनके 90 सैनिकों का सामना लगभग 500 हमलावरों से हो रहा था।

Vocabulary stiff resistance:strong and determined opposition to an attack, डटकर मुकाबला / कड़ा प्रतिरोध | distraction:something that diverts attention from the main purpose, ध्यान भटकाने की चाल ।

The Pakistani invaders sought to capture the Srinagar airfield and its surrounding areas. It was clear to Major Somnath Sharma that defending Srinagar town, the airfield, and the wider valley was indeed difficult until reinforcements arrived.

पाकिस्तानी हमलावरों का उद्देश्य श्रीनगर हवाई अड्डे और उसके आसपास के क्षेत्रों पर कब्ज़ा करना था। मेजर सोमनाथ शर्मा अच्छी तरह समझ गए थे कि जब तक अतिरिक्त सैनिक नहीं पहुँच जाते, तब तक श्रीनगर शहर, हवाई अड्डे और पूरी कश्मीर घाटी की रक्षा करना बहुत कठिन होगा।

Vocabulary reinforcements:additional soldiers or forces sent to support those already fighting, सैनिकों की मदद के लिए भेजे गए नए सैनिक या सैन्य बल।

After assessing the situation, he requested air strikes. He bravely laid out ground panels to guide the aircraft towards their target. The aerial attacks were successful in hitting the tribal invaders, but they still outnumbered D Company by almost seven to one, the attack on the positions occupied by Major Somnath’s men continued.

स्थिति का जायजा लेने के बाद मेजर सोमनाथ शर्मा ने हवाई हमले की माँग की। उन्होंने बड़ी बहादुरी से ज़मीन पर ग्राउंड पैनल बिछाए, ताकि विमान अपने लक्ष्य की सही पहचान कर सकें। हवाई हमले कबायली आक्रमणकारियों को निशाना बनाने  में सफल रहे, लेकिन उनकी संख्या फिर भी डी कंपनी के सैनिकों से लगभग सात गुना अधिक थी। इसलिए मेजर सोमनाथ शर्मा और उनके सैनिकों के ठिकानों पर दुश्मन का हमला लगातार जारी रहा।

Vocabulary ground panels:large coloured markers laid on the ground to guide or identify targets for aircraft, विमानों को सही लक्ष्य या स्थान की पहचान कराने के लिए ज़मीन पर बिछाए गए बड़े रंगीन संकेतक।

Vastly outnumbered and facing devastating fire, Major Somnath Sharma and his men stood resolute. The air was thick with the sound of gunfire and the cries of battle, but Major Somnath Sharma’s voice cut through the chaos, urging his men to fight with tenacity and valour. 

भारी संख्या में कम सैनिकों और भीषण गोलीबारी का सामना करते हुए, मेजर सोमनाथ शर्मा और उनके सैनिक दृढ़ संकल्प के साथ डटे रहे। चारों ओर गोलियों की आवाज़ और युद्ध का शोर गूँज रहा था, लेकिन इस अफरा-तफरी के बीच भी मेजर सोमनाथ शर्मा की आवाज़ साफ़ सुनाई दे रही थी।, जो अपने सैनिकों को दृढ़ता और वीरता के साथ लड़ने के लिए प्रेरित कर रही थी।

Vocabulary resolute:showing firm determination and courage, अडिग / दृढ़ निश्चयी, कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती से डटे रहना | tenacity:the quality of continuing with determination despite difficulties, दृढ़ता , कठिनाइयों के बावजूद हिम्मत न हारते हुए लगातार प्रयास करते रहना।

Despite heavy casualties and his own injuries, Major Somnath Sharma displayed unparalleled bravery. He moved fearlessly through the battlefield, directing fire, filling magazines for his gunners, and encouraging his men to hold their ground.

भारी हताहतों (जान-माल की हानि) और स्वयं घायल होने के बावजूद, मेजर सोमनाथ शर्मा ने अद्वितीय वीरता का प्रदर्शन दिया। वे निडर होकर युद्धभूमि में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते रहे, सैनिकों को गोलीबारी का निर्देश देते रहे, अपने गनर साथियों के लिए मैगज़ीन में गोलियाँ भरते रहे और अपने सैनिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपनी मोर्चेबंदी पर डटे रहने के लिए प्रेरित करते रहे।

Vocabulary magazines:containers that hold bullets and feed them into a firearm, बंदूक में गोलियाँ रखने और उन्हें चलाने के लिए लगाई जाने वाली गोलियों की पेटी | hold their ground:to refuse to retreat and continue defending a position, अपने मोर्चे पर डटे रहना ।

However, as the battle progressed, D Company began running out of ammunition. When Major Somnath Sharma informed Brigade headquarters about this, he was asked to pull back.

हालांकि, जैसे-जैसे लड़ाई आगे बढ़ी, डी कंपनी का गोला-बारूद खत्म होने लगा। जब मेजर सोमनाथ शर्मा ने ब्रिगेड मुख्यालय को इसकी सूचना दी, तो उन्हें पीछे हटने के लिए कहा गया।

Aware of the gravity of the situation, he responded with the words, “The enemy is only 50 yards from us. We are heavily outnumbered. We are under devastating fire. I shall not withdraw an inch but will fight to the last man and the last round”.

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, उन्होंने कहा, “दुश्मन हमसे केवल 50 गज की दूरी पर है। हमारी संख्या बहुत कम है। हम पर भीषण गोलाबारी हो रही है। मैं एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा, बल्कि आखिरी आदमी और आखिरी गोली तक लड़ूंगा।”

Vocabulary ammunition:bullets, shells, and other supplies used in weapons, गोला-बारूद | gravity:the seriousness of a situation | devastating:causing great destruction or severe damage, भीषण / विनाशकारी, बहुत अधिक नुकसान या तबाही पहुँचाने वाला।

Just a few minutes later, when he was crouched in a trench next to a machine gun operator, in order to help him load the gun, his position was hit by a mortar shell, killing him instantly.

महज कुछ ही मिनट बाद, जब मेजर सोमनाथ शर्मा एक मशीनगन चलाने वाले सैनिक के पास बनी खाई में झुककर बैठे थे और उसकी बंदूक में गोलियाँ भरने में मदद कर रहे थे, तभी उनकी उस जगह पर एक मोर्टार का गोला आकर गिरा। इस विस्फोट में वे वहीं वीरगति को प्राप्त हो गए।

Vocabulary crouched:bent down low with the knees bent, झुककर बैठना / दुबककर बैठना।

Despite losing their Major and faced with the overwhelming numerical superiority of the enemy, the heroic actions of late Major Somnath Sharma motivated his men to hold on to their position for over six more hours before being overrun by the enemy.

अपने मेजर को खो देने और दुश्मन की भारी संख्या का सामना करने के बावजूद, स्वर्गीय मेजर सोमनाथ शर्मा के वीरतापूर्ण कार्यों ने उनके सैनिकों का मनोबल इतना बढ़ाया कि वे दुश्मन द्वारा अपने इलाके पर कब्जा होने से पहले भी छह घंटे से अधिक समय  तक अपने मोर्चे पर डटे रहे।

Vocabulary overwhelming numerical superiority:having far more soldiers than the opposing side, संख्या में भारी बढ़त, एक पक्ष की संख्या दूसरे पक्ष से काफी अधिक होना | overrun:to defeat and capture a position by force, कब्ज़ा कर लेना ।

Their brave resistance provided time for reinforcements to arrive, including flying in soldiers from the Punjab regiment to Srinagar. The heroic deeds of Major Somnath and his men thoroughly demotivated the enemy, causing more than 300 casualties, including injuring their leader.

उनके वीरतापूर्ण प्रतिरोध के कारण अतिरिक्त सैनिकों के पहुँचने के लिए पर्याप्त समय मिल गया। इनमें पंजाब रेजिमेंट के सैनिक भी शामिल थे, जिन्हें हवाई मार्ग से श्रीनगर लाया गया। मेजर सोमनाथ शर्मा और उनके सैनिकों के वीरतापूर्ण कार्यों ने दुश्मन का मनोबल पूरी तरह तोड़ दिया। इस लड़ाई में दुश्मन के 300 से अधिक सैनिक हताहत हुए और उनका नेता भी घायल हो गया।

Vocabulary deeds:brave or important actions, कर्म | demotivated:caused to lose confidence, enthusiasm, or morale, मनोबल तोड़ देना / हतोत्साहित करना।

In many significant ways, D Company’s sacrifice and Major Somnath’s leadership saved Srinagar for India. The 4 KUMAON battalion was awarded the Battle Honour, Srinagar.

कई मायनों में डी कंपनी के बलिदान और मेजर सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व ने श्रीनगर को भारत के लिए सुरक्षित रखा। 4 कुमाऊँ बटालियन को इस वीरतापूर्ण योगदान के लिए ‘श्रीनगर’ बैटल ऑनर से सम्मानित किया गया।

Major Somnath laid down his life for the nation at the young age of 24. For this act of conspicuous bravery, Major Somnath Sharma was awarded the Param Vir Chakra (PVC). His citation reflects his heroism, patriotism, and courage.

मेजर सोमनाथ शर्मा ने मात्र 24 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी इस असाधारण वीरता के लिए उन्हें परम वीर चक्र (PVC) से सम्मानित किया गया। उनके प्रशस्ति-पत्र (Citation) में उनकी वीरता, देशभक्ति और साहस का उल्लेख किया गया है।

He was the first recipient of the PVC, awarded posthumously for gallantry and supreme sacrifice.

वे परम वीर चक्र पाने वाले पहले सैनिक थे। उन्हें यह सम्मान वीरगति प्राप्त होने के बाद, उनके अद्भुत शौर्य और सर्वोच्च बलिदान के लिए प्रदान किया गया।

Vocabulary posthumously:awarded or done after a person’s death, मरणोपरांत, किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद दिया गया सम्मान या किया गया कार्य | gallantry:great courage and bravery in difficult or dangerous situations, शौर्य / वीरता।

We have delved into how the events of 03 November 1947, played out. It is also worth knowing more about the early life of Major Somnath and the events that led him to make the ultimate sacrifice for the nation.

हमने विस्तार से जाना कि 3 नवंबर 1947 की घटनाएँ किस प्रकार घटित हुईं। अब यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि मेजर सोमनाथ शर्मा का प्रारंभिक जीवन कैसा था और किन परिस्थितियों ने उन्हें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने की प्रेरणा दी।

Vocabulary delved:explored or examined something deeply, गहराई ओर  विस्तार से जाना।

Born on 31 January 1923, in the picturesque town of Dadh in Kangra, Himachal Pradesh, Somnath Sharma belonged to a family with a rich military legacy. His father, Major General Amar Nath Sharma, had served the nation with distinction. Young Somnath was also deeply inspired by the valorous tales of the Mahabharata, imparted to him by his grandfather.

31 जनवरी 1923 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुरम्य (सुंदर) नगर दढ़ (Dadh) में जन्मे सोमनाथ शर्मा ऐसे परिवार से थे, जिसकी सैन्य सेवा की गौरवशाली परंपरा रही थी। उनके पिता मेजर जनरल अमर नाथ शर्मा ने देश की बड़ी निष्ठा और उत्कृष्ट सेवा की थी। बचपन में सोमनाथ अपने दादा द्वारा सुनाई गई महाभारत की वीरता से भरी  कहानियों से भी बहुत प्रेरित थे।

Vocabulary legacy:something valuable passed down from earlier generations, विरासत / गौरवशाली परंपरा, पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आने वाली मूल्यवान परंपरा या उपलब्धि | with distinction:in an outstanding and honourable manner, विशिष्ट रूप से, बहुत अच्छे और सम्मानजनक ढंग से | imparted:taught or passed on knowledge or values, सिखाया / प्रदान किया, ज्ञान, शिक्षा या अच्छे संस्कार देना।

From his early education at Sherwood College, Nainital, to his rigorous training at the Royal Military College, Sandhurst, Major Somnath Sharma’s life was a testament to discipline and dedication.

नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर रॉयल मिलिट्री कॉलेज, सैंडहर्स्ट में प्राप्त कठोर सैन्य प्रशिक्षण तक, मेजर सोमनाथ शर्मा का जीवन अनुशासन और समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण था।

Commissioned into the 8th Battalion, 19th Hyderabad Regiment in 1942, he served with distinction during World War II in the Arakan Campaign in Burma, earning mentions in despatches for his bravery.

सन् 1942 में उन्हें 19वीं हैदराबाद रेजिमेंट की 8वीं बटालियन में अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने बर्मा के अराकान अभियान में विशिष्ट (उत्कृष्ट) सेवा दी और अपनी वीरता के लिए उनका नाम आधिकारिक सैन्य प्रशंसा-पत्रों (Despatches) में भी दर्ज किया गया।

However, it was during the Indo–Pakistan War of 1947–1948, particulary in the battle of Badgam, that the legacy of Major Somnath Sharma was truly forged.

हालाँकि, 1947-1948 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, विशेष रूप से बडगाम की लड़ाई में, मेजर सोमनाथ शर्मा की विरासत सही मायने में निखरी। की (उनकी वीरता और बलिदान ने उन्हें इतिहास में अमर बना दिया)

Vocabulary rigorous:very thorough, strict, and demanding, कठोर / कठिन | testament:clear proof or evidence of something, प्रमाण / उत्कृष्ट उदाहरण | despatches:official military reports sent by commanders, आधिकारिक सैन्य प्रशंसा-पत्र / सैन्य रिपोर्ट, युद्ध के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भेजी गई आधिकारिक रिपोर्ट, जिनमें वीरता का उल्लेख किया जाता है।

The life and sacrifice of Major Somnath Sharma embody the highest ideals of duty, honour, and patriotism. He has been a source of inspiration for soldiers and citizens alike.

मेजर सोमनाथ शर्मा का जीवन और बलिदान कर्तव्य, सम्मान और देशभक्ति के सर्वोच्च आदर्शों का प्रतीक है। वे सैनिकों और सामान्य नागरिकों, दोनों के लिए प्रेरणा के महान स्रोत रहे हैं।

Most importantly, his story is a reminder of the sacrifices made by countless men and women in defence of the motherland and highlights the profound sense of duty that inspired them.

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनकी कहानी हमें उन अनगिनत वीर पुरुषों और महिलाओं के बलिदानों की याद दिलाती है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। यह उनके भीतर मौजूद गहरे कर्तव्यबोध और देश के प्रति समर्पण को भी उजागर करती है।

Vocabulary embody:to have, represent or express an idea or quality completely, का प्रतीक या साकार रूप होना, किसी आदर्श, गुण या भावना को पूरी तरह अपने व्यक्तित्व या कार्यों में दर्शाना।

In the quiet of the Kashmir Valley, where the echoes of D Company’s battle with infiltrators have long since faded, the story of Major Somnath Sharma remains a beacon of courage and sacrifice.

कश्मीर घाटी की उस शांत वादी में, जहाँ डी कंपनी और घुसपैठियों के बीच हुए युद्ध की गूँज बहुत पहले ही मिट चुकी है, मेजर सोमनाथ शर्मा की कहानी आज भी साहस और बलिदान की मिसाल  ओर प्रेरणाबनी हुई है।

His valour ensured that the tricolour would continue to fly over Srinagar, and his name is forever etched in the golden pages of India’s military history.

उनके शौर्य  ने यह सुनिश्चित किया कि श्रीनगर पर भारत का तिरंगा हमेशा शान से लहराता रहे, और उनका नाम भारत के सैन्य इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में हमेशा के लिए अंकित हो गया।

The life and legacy of Major Somnath Sharma stands as a poignant reminder of the price of freedom and the enduring spirit of those who fought to protect it.

मेजर सोमनाथ शर्मा का जीवन और विरासत स्वतंत्रता की कीमत और इसकी रक्षा के लिए लड़ने वालों के अटूट जज्बे की मार्मिक याद दिलाती है।

Vocabulary poignant:deeply moving and touching, मार्मिक, जो मन को गहराई से छू ले और भावुक कर दे | enduring spirit:a spirit that remains strong and continues despite difficulties or the passage of time, अटूट जज़्बा / अडिग ओर अदम्य  भावना।

His story, marked by selflessness and bravery, will continue to inspire and guide generations to come, ensuring that his sacrifice is never to be forgotten. His name is etched on the Honour Wall of the National War Memorial.

निस्वार्थ सेवा और वीरता से भरी उनकी कहानी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी और उन्हें सही मार्ग दिखाती रहेगी,और यह सुनिश्चित करेगी कि उनके बलिदान को कभी भुलाया न जा सके ।। उनका नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ऑनर वॉल (Honour Wall) पर हमेशा के लिए अंकित है।

© sirjitutorials.com


Leave a Reply