“How I Taught My Grandmother to Read” by Sudha Murty is an inspiring story from the Class 9 CBSE English book Kaveri. Here, you’ll find a simple Hindi line-by-line translation of the entire chapter, designed to make it easy for students to clearly understand the meaning of each word and line without any difficulty.
Video explanation in Hindi of ‘How I Taught My Grandmother to Read’
‘How I Taught My Grandmother to Read’ Chapter Explained into Hindi
PART – I
When I was a girl of about twelve, I used to stay in a village in north Karnataka with my grandparents. Those days, the transport system was not very good, so we used to get the morning paper only in the afternoon.
जब मैं लगभग बारह साल की लड़की थी, तब मैं अपने दादा-दादी के साथ उत्तर कर्नाटक के एक गाँव में रहती थी। उन दिनों, यातायात व्यवस्था बहुत अच्छी नहीं थी, इसलिए हमें सुबह का अखबार दोपहर में ही मिल पाता था।
The weekly magazine used to come – one day late. All of us would wait eagerly for the bus, which used to come with the papers, weekly magazines and the post.
साप्ताहिक पत्रिका भी एक दिन देर से आती थी। हम सभी बेसब्री से उस बस का इंतज़ार करते थे, जो अपने साथ अखबार, साप्ताहिक पत्रिकाएँ और डाक (letters, magazines etc.) लेकर आती थी।
At that time, Triveni was a very popular writer in the Kannada language. She was a wonderful writer.
उस समय त्रिवेणी कन्नड़ भाषा की बहुत लोकप्रिय लेखिका थीं। वह एक बहुत ही शानदार लेखिका थीं।
Her style was easy to read and very convincing. Her stories usually dealt with complex psychological problems in the lives of ordinary people and were always very interesting.
उनकी लिखने की शैली पढ़ने में आसान और बहुत प्रभावशाली (convincing) थी। उनकी कहानियाँ आम लोगों के जीवन में होने वाली जटिल मानसिक समस्याओं (complex psychological problems) पर आधारित होती थीं और हमेशा बहुत रोचक ओर दिलचस्प होती थीं।
Unfortunately for Kannada literature, she died very young. Even now, after forty years, people continue to appreciate her novels.
कन्नड़ साहित्य (Kannada literature) के लिए यह दुर्भाग्य की बात थी कि उनका निधन बहुत कम उम्र में हो गया । आज भी, चालीस साल बाद, लोग उनके उपन्यासों की तारीफ़ करते हैं।
One of her novels, called Kashi Yatre, was appearing as a serial in the Kannada weekly Karmaveera then. It is the story of an old lady and her ardent desire to go to Kashi or Varanasi.
उनके उपन्यासों में से एक, जिसका नाम ‘काशी यात्री’ (Kashi Yatre) था, उस समय कन्नड़ साप्ताहिक ‘कर्मवीर’ (Karmaveera) में एक धारावाहिक (serial) के रूप में छापा करता था। यह एक बूढ़ी औरत की कहानी है, जिसकी काशी या वाराणसी जाने की तीव्र (ardent) इच्छा (बड़ी तमन्ना) थी।
Most Hindus believe that going to Kashi and worshipping Lord Vishweshwara is the ultimate punya. This old lady also believed in this, and her struggle to go there was described in that novel.
अधिकांश हिंदू मानते हैं कि काशी जाना और भगवान विश्वेश्वर की पूजा करना सबसे बड़ा (परम) पुण्य है। वह बूढ़ी औरत भी इस बात पर विश्वास करती थी, और वहाँ जाने के लिए उसके संघर्ष का वर्णन उस उपन्यास में किया गया है।
In the story there was also a young orphan girl who falls in love but there was no money for the wedding. In the end, the old lady gives away all her savings without going to Kashi.
कहानी में एक युवा अनाथ (orphan) लड़की भी थी, जो किसी के प्यार में पड़ जाती है, लेकिन शादी के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। अंत में, वह बूढ़ी औरत काशी जाए बिना अपनी सारी जमा पूंजी दे देती है।
She says, ‘The happiness of this orphan girl is more important than worshipping Lord Vishweshwara at Kashi.’
वह कहती है, “इस अनाथ लड़की की खुशी काशी में भगवान विश्वेश्वर की पूजा करने से भी अधिक जरूरी है।”
My grandmother, Krishtakka, never went to school so she could not read. Every Wednesday the magazine would come and I would read the next episode of this story to her.
मेरी दादी, कृष्टक्का, कभी स्कूल नहीं गई थीं, इसलिए वह पढ़ नहीं सकती थीं। हर बुधवार पत्रिका आती थी और मैं उन्हें इस कहानी का अगला भाग पढ़कर सुनाती थी।
During that time she would forget all her work and listen with the greatest concentration. Later, she could repeat the entire text by heart. My grandmother too never went to Kashi, and she identified herself with the novel’s protagonist.
उस समय वह अपना सारा काम भूल जाती थीं और पूरी एकाग्रता (पूरा मन लगा के) से सुनती थीं। बाद में, वे पूरे पाठ (text) को ज़बानी दोहरा सकती थीं। मेरी दादी भी कभी काशी नहीं गई थीं, और वह खुद को इस उपन्यास की मुख्य पात्र (protagonist) से जोड़कर देखती थीं।
So more than anybody else she was the one most interested in knowing what happened next in the story and used to insist that I read the serial out to her.
इसलिए बाकी सभी लोगों से ज्यादा वही कहानी में आगे क्या हुआ यह जानने के लिए सबसे अधिक उत्सुक रहती थीं और मुझसे ज़िद (insist) करती थीं कि मैं उन्हें यह धारावाहिक पढ़कर सुनाऊँ।
After hearing what happened next in Kashi Yatre, she would join her friends at the temple courtyard where we children would also gather to play hide and seek.
काशी यात्रा में आगे क्या हुआ यह सुनने के बाद, वह अपनी सहेलियों के साथ मंदिर के आँगन में चली जाती थीं, जहाँ हम बच्चे भी छुपम-छुपाई खेलने के लिए इकट्ठा होते थे।
She would discuss the latest episode with her friends. At that time, I never understood why there was so much of debate about the story.
वह अपनी सहेलियों के साथ कहानी के नए भाग पर चर्चा करती थीं। उस समय मैं कभी समझ नहीं पाती थी कि इस कहानी को लेकर इतना ज्यादा वाद-विवाद (debate) क्यों होता था।
Once I went for a wedding with my cousins to the neighbouring village. In those days, a wedding was a great event.
एक बार मैं अपने चचेरे भाइयों-बहनों के साथ पास के गाँव में एक शादी में गई। उन दिनों शादी एक बहुत बड़ा आयोजन (event) होती थी।
We children enjoyed ourselves thoroughly. We would eat and play endlessly, savouring the freedom because all the elders were busy. I went for a couple of days but ended up staying there for a week.
हम बच्चों ने इसका पूरा आनंद लिया । हम बस हमेशा खाते-पीते और खेलते रहते थे, और उस आज़ादी का आनंद (savouring the freedom) लेते थे (पूरा लुत्फ उठहते थे) क्योंकि सभी बड़े व्यस्त रहते थे । मैं गई तो कुछ ही दिनों के लिए थी लेकिन अंत में वहां एक हफ्ते तक रुक गई ।
When I came back to my village, I saw my grandmother in tears. I was surprised, for I had never seen her cry even in the most difficult situations.
जब मैं वापस अपने गाँव आई, तो मैंने अपनी दादी को आँखों में आँसू लिए देखा । मैं हैरान थी, क्योंकि मैंने उन्हें कभी भी, यहाँ तक कि सबसे कठिन परिस्थितियों में भी रोते हुए नहीं देखा था ।
What had happened? I was worried.
क्या हुआ था? मैं चिंतित थी।
“Avva, is everything all right? Are you okay?”
“अव्वा, क्या सब कुछ ठीक है? क्या आप ठीक हैं (कुछ आपको हुआ तो नहीं है) ?”
I used to call her Avva, which means mother in the Kannada spoken in north Karnataka.
मैं उन्हें ‘अव्वा’ कहकर बुलाती थी, जिसका मतलब उत्तर कर्नाटक में बोली जाने वाली कन्नड़ भाषा में ‘माँ’ होता है।
She nodded but did not reply. I did not understand and forgot about it.
वह सिर हिलाकर इशारा तो करती थीं, लेकिन कुछ बोली नहीं। मैं समझ नहीं पाई और उसे भूल गई।
In the night, after dinner, we were sleeping in the open terrace of our house. It was a summer night and there was a full moon.
रात में, खाना खाने के बाद, हम अपने घर की खुली छत पर सो रहे थे। वह गर्मियों की रात थी और पूरा चाँद (पूर्णिमा) निकला हुआ था ।
Avva came and sat next to me.
अव्वा आकर मेरे पास बैठ गईं।
Her affectionate hands touched my forehead. I realised she wanted to speak. I asked her, “What is the matter?”
उनके स्नेह भरे (affectionate) हाथों ने मेरे माथे को छुआ। मुझे समझ आ गया कि वह कुछ कहना चाहती हैं। मैंने उनसे पूछा, “क्या बात है?”
‘When I was a young girl, I lost my mother. There was nobody to look after and guide me. My father was a busy man and got married again.
‘जब मैं एक छोटी बच्ची थी, तभी मेरी माँ का निधन हो गया था । मेरी देखभाल करने और मुझे सही रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं था । मेरे पिता एक व्यस्त व्यक्ति थे और उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी ।
In those days people never considered education essential for girls, so I never went to school. I got married very young and had children.
उन दिनों लोग लड़कियों के लिए शिक्षा को जरूरी नहीं मानते थे, इसलिए मैं कभी स्कूल नहीं गई। मेरी बहुत कम उम्र में शादी हो गई और मेरे बच्चे हो गए।
I became very busy. Later I had grandchildren and always felt so much happiness in cooking and feeding all of you.
मैं बहुत व्यस्त हो गई। बाद में मेरे पोते-पोतियाँ हुए और आप सबके लिए खाना बनाकर और खिलाकर मुझे हमेशा बहुत खुशी मिलती थी।
At times I used to regret.not going to school, so I made sure that my children and grandchildren studied well…’
कभी-कभी मुझे स्कूल न जाने का पछतावा होता था, इसलिए मैंने यह सुनिश्चित किया कि मेरे बच्चे और पोते-पोतियाँ अच्छी तरह पढ़ें…”
PART II
I could not understand why my sixty-two-year-old grandmother was telling me, a twelve-year-old, the story of her life in the middle of the night.
मैं समझ नहीं पा रही थी कि मेरी बासठ साल की दादी मुझे, जो कि बारह साल की थी, आधी रात में अपनी ज़िंदगी की कहानी क्यों बता रही थीं।
But I knew I loved her immensely and there had to be some reason why she was talking to me.
लेकिन मैं जानती थी कि मैं उनसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूँ और ज़रूर कोई न कोई कारण होगा कि वह मुझसे बात कर रही थीं।
I looked at her face. It was unhappy and her eyes were filled with tears. She was a good-looking lady who was usually always smiling.
मैंने उनके चेहरे की ओर देखा। वह उदास था और उनकी आँखें आँसुओं से भरी हुई थीं। वह एक सुंदर महिला थीं जो आमतौर पर हमेशा मुस्कुराती रहती थीं।
Even today, I cannot forget the worried expression on her face. I leaned forward and held her hand.
आज भी मैं उनके चेहरे की वह चिंतित भाव (expressions) नहीं भूल सकती। मैं आगे झुकी और उनका हाथ पकड़ लिया।
‘Avva, don’t cry. What is the matter? Can I help you in any way?’
“अव्वा, रोइए मत। क्या बात है? क्या मैं आपकी किसी तरह मदद कर सकती हूँ?”
Yes, I need your help. You know when you were away, Karmaveera came as usual. I opened the magazine.
हाँ, मुझे तुम्हारी मदद चाहिए। तुम्हें पता है, जब तुम बाहर गई हुई थीं, तब ‘कर्मवीर’ हमेशा की तरह आया था। मैंने वह पत्रिका खोली।
I saw the picture that accompanies the story of Kashi Yatre and I could not understand anything that was written.
मैंने वह चित्र देखा जो “काशी यात्री” (Kashi Yatre) की कहानी के साथ आता है , लेकिन उसमें जो लिखा था, उसे मैं बिल्कुल भी समझ नहीं पाई।
Many times I rubbed my hands over the pages wishing they could understand what was written. But I knew it was not possible.
कई बार मैंने पन्नों पर अपने हाथ फेरे, यह सोचकर कि काश मैं उसमें लिखा समझ पाती। लेकिन मुझे पता था कि यह संभव नहीं है।
If only I was educated enough. I waited eagerly for you to return. I felt you would come early and read for me.
काश मैं इतनी पढ़ी-लिखी होती। मैं तुम्हारे वापस आने का बेसब्री से इंतज़ार करती रही। मुझे लगा कि तुम जल्दी आओगी और मेरे लिए पढ़कर सुनाओगी।
I even thought of going to the village and asking you to read for me. I could have asked somebody in this village but I was too embarrassed to do so.
मैंने तो यहाँ तक भी सोचा कि मैं गाँव जाकर तुमसे पढ़ने के लिए कहूँ। मैं इस गाँव में किसी और से भी कह सकती थी, लेकिन मुझे ऐसा करने में बहुत शर्मिंदगी (embarrassed) महसूस हो रही थी
I felt very dependent and helpless. We are well-off, but what use is money when I cannot be independent?’
मैं खुद को बहुत ज़्यादा दूसरों पर निर्भर और असहाय महसूस कर रही थी। हम आर्थिक रूप से संपन्न हैं, लेकिन जब मैं आत्मनिर्भर (independent) नहीं हूँ तो पैसे का क्या फायदा?”
I did not know what to answer. Avva continued.
मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या जवाब दूँ। अव्वा आगे बोलती रहीं।
‘I have decided I want to learn the Kannada alphabet from tomorrow onwards. I will work very hard. I will keep Saraswati Puja day during Dassara as the deadline.
“मैंने तय कर लिया है कि मैं कल से कन्नड़ वर्णमाला सीखना शुरू करूँगी। मैं बहुत मेहनत करूँगी। मैं दशहरा के दौरान आने वाले सरस्वती पूजा के दिन को अपनी अंतिम समय-सीमा (deadline) मानकर चलूँगी ।”
That day I should be able to read a novel on my own. I want to be independent.’
उस दिन तक मुझे अपने दम पर एक उपन्यास पढ़ने के काबिल हो जाना चाहिए । मैं स्वतंत्र (independent) होना चाहती हूँ’ ।
I saw the determination on her face. Yet I laughed at her.
मैंने उनके चेहरे पर दृढ़ निश्चय (determination) देखा। फिर भी मैं उन पर हँस पड़ी।
‘Avva, at this age of sixty-two you want to learn the alphabet? All your hair is grey, your hands are wrinkled, you wear spectacles and you work so much in the kitchen…’
“अव्वा, बासठ साल की इस उम्र में आप वर्णमाला सीखना चाहती हैं? आपके सारे बाल सफेद हो चुके हैं, आपके हाथों में झुर्रियाँ हैं, आप चश्मा पहनती हैं और रसोई में इतना काम करती हैं…”
Childishly I made fun of the old lady. But she just smiled.
बचपने (बचकानेपन) में मैंने उस बुजुर्ग महिला का मज़ाक उड़ाया। लेकिन वे बस मुस्कुरा दीं।
‘For a good cause if you are determined, you can overcome any obstacle. I will work harder than anybody but I will do it. For learning there is – no age bar.’
“अगर आप किसी नेक काम (अच्छे उद्देश्य) के लिए दृढ़ निश्चय कर लें, तो आप किसी भी बाधा (obstacle) को पार कर सकते हैं। मैं किसी से भी ज्यादा मेहनत करूँगी, लेकिन मैं इसे करके रहूँगी। सीखने के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती।”
The next day onwards I started my tuition. Avva was a wonderful student. The amount of homework she did was amazing.
अगले दिन से मैंने उन्हें पढ़ाना शुरू कर दिया। अव्वा एक बहुत अच्छी छात्रा थीं। वे जितना होमवर्क करती थीं, वह वाकई हैरान करने वाला था।
She would read, repeat, write, and recite. I was her only teacher and she was my first student.
वे पढ़तीं, दोहरातीं, लिखतीं और पाठ का सस्वर पाठ (recite) करती थीं। मैं उनकी एकमात्र शिक्षक थी और वह मेरी पहली छात्रा थीं।
Little did I know then that one day I would become a teacher in Computer Science and teach hundreds of students.
उस समय मुझे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि एक दिन मैं कंप्यूटर साइंस की शिक्षिका बनूँगी और सैकड़ों विद्यार्थियों को पढ़ाऊँगी।
The Dassara festival came as usual. Secretly I bought Kashi Yatre which had been published as a novel by that time.
दशहरा का त्योहार हमेशा की तरह आ गया। मैंने चुपके से ‘काशी यात्रा’ खरीद ली, जो तब तक एक उपन्यास के रूप में प्रकाशित हो चुकी थी।
My grandmother called me to the puja place and made me sit down on a stool. She gave me a gift of frock material. Then she did something unusual.
मेरी दादी ने मुझे पूजा की जगह पर बुलाया और मुझे एक स्टूल पर बैठा दिया। उन्होंने मुझे फ्रॉक का कपड़ा उपहार में दिया। फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया जो बिल्कुल अलग था।
She bent down and touched my feet. I was surprised and taken aback. Elders never touch the feet of youngsters.
वह झुक गईं और मेरे पैर छुए। मैं हैरान और अवाक रह गई। बड़े लोग कभी छोटों के पैर नहीं छूते हैं।
We have always touched the feet of God, elders, and teachers. We consider that as a mark of respect.
हम हमेशा भगवान, बड़ों और शिक्षकों के पैर छूते हैं। हम इसे सम्मान का प्रतीक मानते हैं।
It is a great tradition but today the reverse had happened. It was not correct.
यह एक महान परंपरा है, लेकिन आज इसका उल्टा हो गया था। यह सही नहीं था।
She said, ‘I am touching the feet of a teacher, not my granddaughter; a teacher who taught me so – well, with so much of affection that I can read any novel confidently in such a short period.
वह बोलीं, “मैं अपनी पोती के नहीं, बल्कि एक शिक्षक के पैर छू रही हूँ; उस शिक्षक के, जिसने मुझे इतने अच्छे से और इतने प्यार से सिखाया कि मैं इतने कम समय में किसी भी उपन्यास को आत्मविश्वास के साथ पढ़ सकती हूँ।”
Now I am independent. It is my duty to respect a teacher. Is it not written in our scriptures that a teacher should be respected, irrespective of the gender and age?’
“अब मैं आत्मनिर्भर हूँ। एक शिक्षक का सम्मान करना मेरा कर्तव्य है। क्या हमारे शास्त्रों (scriptures) में यह नहीं लिखा है कि शिक्षक का सम्मान करना चाहिए, चाहे उसका लिंग और उम्र कुछ भी हो?”
I did return her namaskara to her by touching her feet and gave my gift to my first student. She opened it and read immediately the title Kashi Yatre by Triveni and the publisher’s name.
मैंने भी उनके नमस्कार का उत्तर उनके पैर छूकर दिया और अपनी पहली छात्रा को अपना उपहार दिया। उन्होंने उसे खोला और तुरंत ‘त्रिवेणी’ द्वारा लिखी ‘काशी यात्रा’ का शीर्षक और प्रकाशक का नाम पढ़ लिया।
I knew then that my student had passed with flying colours.
तब मुझे समझ आ गया कि मेरी छात्रा ने बहुत अच्छे अंकों (flying colours)से सफलता हासिल कर ली थी।
◻◻ End

