Hindi Translation of “Wisdom Paves the Way” | Class 8 English (Poorvi)

Here is the complete line‑by‑line Hindi translation of the NCERT Class 8 English (Poorvi) play “Wisdom Paves the Way”. The translation is presented in simple, classroom‑friendly Hindi with vocabulary notes, helping students grasp the meaning clearly while keeping the original English text intact. It supports better comprehension, exam preparation, and quick revision.

Characters

The King of Ujjain: a young King
उज्जैन के राजा: एक युवा राजा

Four Young Men: Ram Datt, Shiv Datt, Har Datt, and Dev Datt
चार युवक: राम दत्त, शिव दत्त, हर दत्त और देव दत्त

The Merchant (व्यापारी)

Two Sentries (दो पहरेदार)

Setting / दृश्य का विवरण

A road leading to Ujjain, visible in the distance. Later, the King’s court, adorned with rich tapestries, tall pillars, and regal decor. The time is midday.

एक सड़क जो उज्जैन की ओर जा रही है, और दूर से शहर दिखाई दे रहा है। बाद में, राजा का दरबार, जो कीमती पर्दों (टैपेस्ट्री), ऊंचे खंभों और शाही सजावट से सजा हुआ है। समय दोपहर का है।

Vocabulary Sentries: पहरेदार (Guards) | Visible: दिखाई देना (Something that can be seen) | Distance: दूरी (A far-off place) | Adorned: सजा हुआ (Decorated) | Tapestries: चित्र वाले परदे (Heavy decorative fabrics with patterns) | Regal: शाही (Fit for a king)

Scene I: The Road to Ujjain (उज्जैन की सड़क)

(Four young men—Ram Datt, Shiv Datt, Har Datt, and Dev Datt—are walking along a dusty road leading to Ujjain. They appear travel-worn but resolute, their eyes fixed on the city that looms ahead. The sun is high, and the distant noise of the bustling city faintly reaches them.)

(चार युवक—राम दत्त, शिव दत्त, हर दत्त और देव दत्त—उज्जैन की ओर जाने वाली एक धूल भरी सड़क पर चल रहे हैं। वे यात्रा से थके हुए लग रहे हैं लेकिन उनके इरादे पक्के हैं, उनकी आँखें सामने दिखाई दे रहे शहर पर टिकी हैं। सूरज सिर पर है और हलचल भरे शहर का शोर दूर से हल्का-हल्का सुनाई दे रहा है।)

Vocabulary Dusty: धूल भरी (Covered with dust) | Travel-worn; यात्रा से थका हुआ (Tired from traveling) | Resolute: पक्का इरादा / दृढ़ (Determined) | Looms ahead: सामने दिखाई देना (To appear large) | Bustling– हलचल भरा (Busy and noisy) | Faintly: हल्का-हल्का (Not clearly or loudly)

______________________

Ram Datt: (Wiping his brow) We have journeyed far from home, yet the prospect of finding work still eludes us.

राम दत्त: (अपना माथा पोंछते हुए) हम घर से बहुत दूर आ गए हैं, फिर भी काम मिलने की कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है।

Har Datt: How long has it been since we left our village?

हर दत्त: हमें अपना गाँव छोड़े कितना समय हो गया है?

Shiv Datt: I believe it has been over a week—perhaps even longer.

शिव दत्त: मेरा मानना है कि एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है—शायद उससे भी ज्यादा।

Ram Datt: Ten days, to be precise. Every day feels longer than the last.

राम दत्त: अगर सही-सही बताऊं, तो पूरे दस दिन। हर बीतता दिन पिछले दिन से ज्यादा लंबा लगता है।

Dev Datt: Ten days are but a short span in the grand scheme of things. We may still have many more roads to wander before we find employment befitting all four of us.

देव दत्त: अगर बड़े नज़रिए से देखें, तो दस दिन बहुत कम समय है। हम चारों के लायक काम मिलने से पहले हमें अभी शायद कई और रास्तों पर भटकना पड़ सकता है।

Vocabulary Wiping his brow: माथा पोंछना (Rubbing sweat off the forehead) | Prospect: उम्मीद / संभावना (Possibility or hope of something happening) | Eludes: पकड़ में न आना / न मिलना / हाथ न लगना (Difficult to find or achieve) | Precise: सटीक / सही-सही (Exact and accurate) | Grand scheme of things: बड़े नज़रिए से (Looking at the overall plan or situation) | Wander: भटकना / घूमना (To move about without a fixed course) | Befitting: के लायक / उचित (Appropriate or suitable)

Ram Datt: If only we could secure an audience with the King of Ujjain. I am confident he would recognise our talents and appoint us to his service.

राम दत्त: काश हम उज्जैन के राजा से मिल पाते। मुझे पूरा भरोसा है कि वे हमारी प्रतिभा को पहचान लेंगे और हमें अपनी सेवा में नियुक्त कर लेंगे (अपने दरबार में रख लेंगे)।

Shiv Datt: I share your belief.

शिव दत्त: मेरा भी यही मानना है।

Dev Datt: Indeed, we ought to be united in this hope. That is why we press on towards Ujjain.

देव दत्त: वास्तव में, हमें इस उम्मीद में एकजुट रहना चाहिए। इसीलिए हम उज्जैन की ओर बढ़ते जा रहे हैं (हमे बढ़ते रहना चाहिए) ।

Har Datt: (Pausing thoughtfully) Gaining an audience with the King is no simple task. We need to devise a strategy.

हर दत्त: (सोचते हुए रुककर) राजा से मिलना कोई आसान काम नहीं है। हमें कोई योजना (तरकीब) बनानी होगी।

Dev Datt: Let us reach the city gates first. We can deliberate once we are closer.

देव दत्त: पहले शहर के दरवाज़े तक पहुँचते हैं। एक बार करीब पहुँच जाएँ, फिर हम इस पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

(As they walk, Ram Datt notices something on the ground.)

(जैसे ही वे चलते हैं, राम दत्त को ज़मीन पर कुछ दिखाई देता है।)

Vocabulary Secure an audience: राजा से मिलने का समय पाना / मुलाकात करना (To get a formal meeting with an important person) | Press on: आगे बढ़ते रहना (To continue moving forward with determination) | Devise: तैयार करना / बनाना (To plan or invent something) | Strategy: रणनीति / योजना (A plan of action) | Deliberate: विचार-विमर्श करना / गहराई से सोचना (To think or discuss carefully).

Shiv Datt: Look there, friends. A camel has passed this way. The tracks are fresh.

शिव दत्त: वहां देखो दोस्तों। यहाँ से एक ऊँट गुज़रा है। पैरों के निशान ताज़ा हैं।

Ram Datt: (Studying the tracks) Yes, let us observe them as we continue. They may tell us more than meets the eye.

राम दत्त: (निशानों को ध्यान से देखते हुए) हाँ, चलो आगे बढ़ते हुए इनका निरीक्षण करते हैं। ये हमें उससे कहीं ज़्यादा बता सकते हैं जो पहली नज़र में दिख रहा है।

(The four men continue walking, occasionally stopping to examine the camel’s tracks. They scrutinise every detail, exchanging glances but saying little.)

(चारों आदमी चलना जारी रखते हैं, बीच-बीच में ऊँट के पैरों के निशानों की जाँच करने के लिए रुकते हैं। वे हर एक बारीक जानकारी का बारीकी से परीक्षण करते हैं और एक-दूसरे को देखते हैं, लेकिन ज़्यादा कुछ कहते नहीं हैं।)

Ram Datt: I have discovered something peculiar about this camel.

राम दत्त: मैंने इस ऊँट के बारे में कुछ अजीब बात पता लगाई है।

Shiv Datt: So have I.

शिव दत्त: मैंने भी।

Har Datt: I, too, have noticed a strange detail.

हर दत्त: मैंने भी एक अजीब जानकारी पर गौर किया है (एक अलग सी बात देखी है)।

Dev Datt: (Smiling) It seems each of us has learnt something unique, yet I believe my discovery is unlike any of yours.

देव दत्त: (मुस्कुराते हुए) ऐसा लगता है कि हम में से हर किसी ने कुछ अनोखा जाना-सीखा है, फिर भी मेरा मानना है कि मेरी खोज आप सभी की खोज से अलग है।

Har Datt: Let us rest beneath a large tree and share our findings. But wait—someone approaches in haste!

हर दत्त: चलो एक बड़े पेड़ के नीचे आराम करते हैं और अपनी बातें एक-दूसरे को बताते हैं। लेकिन रुको—कोई बड़ी जल्दी में इधर ही आ रहा है!

Shiv Datt: (Peering ahead) It appears to be a merchant, running as if pursued by trouble.

शिव दत्त: (आगे की ओर देखते हुए) ऐसा लगता है कि यह कोई व्यापारी है, जो ऐसे भाग रहा है जैसे किसी मुसीबत ने उसका पीछा पड़ी हो

Vocabulary More than meets the eye: जितना दिख रहा है उससे कहीं ज़्यादा (Something hidden or more complex than it first appears) | Scrutinise: बारीकी से परीक्षण करना (To look at something very carefully) | Peculiar: अजीब / अनोखा (Strange or unusual) | Pursued: पीछा किया जाना (Chased or followed)

Ram Datt: A merchant indeed, and judging by his countenance, he has lost something of great value—perhaps his camel.

राम दत्त: वास्तव में यह एक व्यापारी ही है, और इसके चेहरे के हाव-भाव देखकर लगता है कि इसने कोई बहुत कीमती चीज़ खो दी है—शायद अपना ऊँट।

(The Merchant, panting and distressed, reaches the group. He pauses to catch his breath, then addresses them anxiously.)

(व्यापारी, हाँफते हुए और परेशान हालत में, उन लोगों के पास पहुँचता है। वह अपनी साँसें वापस पाने के लिए रुकता है, फिर घबराहट में उनसे बात करता है।)

Merchant: (Breathlessly) Good day, kind sirs.

व्यापारी: (उखड़ती हुई साँस के साथ) नमस्ते, भले मानुषों (सज्जनों) ।

All Four: Good day, brother.

चारों: नमस्ते, भाई।

Merchant: I seek your help. My camel has gone astray. Have you, by chance, seen it?

व्यापारी: मुझे आपकी मदद चाहिए। मेरा ऊँट भटक गया है। क्या आपने इत्तेफाक से उसे देखा है?

Ram Datt: Is your camel lame in one leg, by any chance?

राम दत्त: क्या आपका ऊँट इत्तेफाक से एक पैर से लंगड़ा है?

Merchant: (Surprised) Yes, yes, it is!

व्यापारी: (हैरान होकर) हाँ, हाँ, वह बिल्कुल वैसा ही है!

Shiv Datt: Is it blind in the right eye?

शिव दत्त: क्या वह दाईं आँख से अंधा है?

Vocabulary Countenance: चेहरे के हाव-भाव / मुखाकृति (A person’s face or facial expression) | Panting: हाँफते हुए (Breathing with short, quick breaths) | Distressed: परेशान / दुखी (Very upset or worried) | Catch his breath: साँस लेना / सुस्ताना (To rest until you can breathe normally again) | Anxiously: घबराहट या उत्सुकता के साथ (In a nervous or worried way) | Gone astray: भटक जाना / रास्ता खो देना (To get lost or go away from the correct path)

Merchant: Precisely! It is blind in one eye—the right one, as you say.

व्यापारी: बिल्कुल सही! वह एक आँख से अंधा है—दाईं वाली से, जैसा कि आप कह रहे हैं ।

Har Datt: And does it have a short tail?

हर दत्त: और क्या उसकी पूँछ छोटी है?

Merchant: (Astonished) You describe it perfectly! Yes, it has a short tail.

व्यापारी: (हैरान होकर) आपने तो उसका बिल्कुल सही वर्णन किया है! हाँ, उसकी पूँछ छोटी है ।

Dev Datt: Tell me, sir, has it not been suffering from a pain in the stomach?

देव दत्त: श्रीमान, मुझे यह बताइए, क्या वह पेट के दर्द से परेशान तो नहीं है?

Merchant: (Taken aback) How could you possibly know that? The poor creature has been unwell for two weeks now. Surely you are a healer! I will gladly pay your fee if you can cure it. But tell me, where is my camel?

व्यापारी: (हक्का-बक्का होकर) आपको यह कैसे पता चला? वह बेचारा जानवर पिछले दो हफ्तों से बीमार है । यकीनन आप कोई वैद्य (डॉक्टर) हैं! अगर आप उसे ठीक कर दें, तो मैं खुशी-खुशी आपकी फीस दे दूँगा । लेकिन मुझे बताइए, मेरा ऊँट कहाँ है?

Ram Datt: We regret to inform you that we do not know where it is.

राम दत्त: हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि हम नहीं जानते कि वह कहाँ है ।

Vocabulary Precisely: बिल्कुल सही (Exactly) | Astonished: बहुत हैरान (Greatly surprised) | Taken aback: हक्का-बक्का रह जाना (Very surprised or shocked) | Healer: वैद्य / इलाज करने वाला (Someone who cures diseases or injuries) | Regret: खेद होना / दुख होना (To feel sorry about something)

Shiv Datt: We have not seen your camel, not even once.

शिव दत्त: हमने तुम्हारे ऊँट को एक बार भी नहीं देखा है।

Merchant: (Indignant) How can that be? You speak of my camel as if it stood before you, yet you dare to claim not to have seen it! You are deceivers! You must have stolen it and sold it off. I will take this matter to the King himself.

व्यापारी: (क्रोधित होकर) ऐसा कैसे हो सकता है? तुम मेरे ऊँट के बारे में ऐसे बात कर रहे हो जैसे वह तुम्हारे सामने खड़ा हो, फिर भी तुम यह कहने की हिम्मत कर रहे हो कि तुमने उसे देखा ही नहीं! तुम धोखेबाज़ हो! पक्का तुमने उसे चुरा लिया है और कहीं बेच दिया है। मैं इस मामले को खुद राजा के पास लेकर जाऊँगा।

Dev Datt: You are free to do as you wish, sir. If the King desires our presence, we shall be waiting under that banyan tree yonder.

देव दत्त: श्रीमान, आप जो चाहें करने के लिए स्वतंत्र हैं। अगर राजा हमें बुलाना चाहें, तो हम वहां सामने वाले बरगद के पेड़ के नीचे इंतज़ार कर रहे होंगे।

Merchant: I do not trust your words. I will not leave you here to slip away. You shall come with me to face the King!

व्यापारी: मुझे तुम्हारी बातों पर भरोसा नहीं है। मैं तुम्हें यहाँ से चुपचाप खिसकने के लिए अकेला नहीं छोड़ूँगा। तुम्हें मेरे साथ राजा का सामना करने के लिए चलना होगा!

All Four: Very well. We shall go to the King.

चारों: ठीक है। हम राजा के पास चलेंगे।

(They follow the Merchant towards the city gates. As they arrive at the palace, the Merchant speaks urgently to a Sentry. The Sentry leads the Merchant inside.)

(वे शहर के दरवाज़ों की ओर व्यापारी के पीछे-पीछे चलते हैं। जैसे ही वे महल पहुँचते हैं, व्यापारी एक पहरेदार से ज़रूरी बात करता है। पहरेदार व्यापारी को अंदर ले जाता है।)

Vocabulary Indignant: क्रोधित या नाराज़ (Feeling or showing anger because of something unjust) | Deceivers: धोखेबाज़ (People who trick or lie to others) | Claim: दावा करना / कहना (To state that something is true) | Desires our presence: हमें बुलाना चाहते हैं (Wants us to be there) | Yonder: वहाँ सामने / दूर (Over there in the distance)

Scene II: The King’s Court (राजा का दरबार)

(The King of Ujjain sits upon his throne, surrounded by courtiers. The grand hall is adorned with rich draperies, tall columns, and a golden canopy. The King, regal in his bearing, watches intently as the Merchant and the Sentry bow before him.)

(उज्जैन के राजा अपने सिंहासन पर बैठे हैं और दरबारी उन्हें घेरे हुए हैं। विशाल दरबार की शोभा भारी पर्दों, ऊँचे खंभों और एक सुनहरे शामियाने (छत्र) से बढ़ रही है। अपनी शाही चाल-ढाल और अंदाज़ के साथ राजा बड़े ध्यान से देखते हैं जब व्यापारी और पहरेदार उनके सामने झुककर प्रणाम करते हैं।)

Vocabulary Courtiers: दरबारी (People who attend a royal court) | Draperies: भारी परदे (Long, thick curtains used for decoration) | Columns: खंभे (Tall, vertical pillars supporting a structure) | Canopy: शामियाना / छत्र (A decorative cloth cover fixed over a seat or bed) | Regal in his bearing: शाही अंदाज़ (Looking and behaving like a king) | Intently: बड़े ध्यान से (With close attention)

King: (Commanding) What is the matter that brings you to my court?

राजा: (आदेश देते हुए) वह क्या मामला है जो तुम्हें मेरे दरबार में लेकर आया है?

Sentry: Your Highness, this merchant has come with a grievance against four travellers. He accuses them of stealing his camel.

पहरेदार: महाराज, यह व्यापारी चार यात्रियों के खिलाफ एक शिकायत लेकर आया है। वह उन पर अपना ऊँट चुराने का आरोप लगा रहा है।

King: Bring forth the accused.

राजा: आरोपियों को पेश किया जाए।

(The Sentry bows and exits, returning shortly with the four young men. They bow respectfully before the King, maintaining calm despite the accusations against them.)

(पहरेदार झुककर प्रणाम करता है और बाहर चला जाता है, और कुछ ही देर में चारों युवकों के साथ वापस लौटता है। वे राजा के सामने सम्मानपूर्वक झुकते हैं और अपने ऊपर लगे आरोपों के बावजूद शांत बने रहते हैं।

Vocabulary Commanding: आदेश देते हुए (Giving an authoritative order) | Grievance: शिकायत / कष्ट (A complaint about being treated unfairly) | Accuses: आरोप लगाना (To say that someone has done something wrong) | Bring forth: पेश करना / सामने लाना (To present or produce something or someone) | Accused: आरोपी (A person or group of people who are charged with or on trial for a crime) | Despite: के बावजूद (Without being affected by)

King: (To the Merchant) Speak your accusation clearly. I shall not tolerate any confusion in my court.

राजा: (व्यापारी से) अपना आरोप साफ-साफ बताओ। मैं अपने दरबार में किसी भी तरह का भ्रम (उलझाने वाली batein) बर्दाश्त नहीं करूँगा (मतलब ठीक-ठीक ओर साफ-साफ बात क्या है बताओ)।

Merchant: Your Majesty, these men know every detail of my missing camel, yet they insist they have never seen it. They are undoubtedly the thieves. How else could they know so much about it?

व्यापारी: महाराज, ये लोग मेरे खोए हुए ऊँट की एक-एक बारीक जानकारी जानते हैं, फिर भी वे इस बात पर अड़े हैं कि उन्होंने उसे कभी देखा ही नहीं। इसमें कोई शक नहीं कि यही चोर हैं। वरना उन्हें उसके बारे में इतना सब कुछ कैसे पता हो सकता है?

King: (Turning to Ram Datt) You, speak. What do you know of this camel?

राजा: (राम दत्त की ओर मुड़ते हुए) तुम बोलो। तुम इस ऊँट के बारे में क्या जानते हो?

Ram Datt: Your Highness, I discovered that the camel is lame in one of its legs.

राम दत्त: महाराज, मुझे पता चला कि वह ऊँट अपने एक पैर से लंगड़ा है।

King: And how did you deduce this?

राजा: और तुमने यह निष्कर्ष कैसे निकाला?

Ram Datt: From its tracks on the road, I observed that only three feet left distinct impressions. The fourth was faint, indicating a limp. The pattern of the tracks told the tale of a creature struggling to bear its weight evenly.

राम दत्त: सड़क पर उसके पैरों के निशानों से मैंने देखा कि केवल तीन पैरों के ही साफ़ निशान बने थे। चौथे पैर का निशान धुंधला था, जो लंगड़ाहट की ओर इशारा कर रहा था। निशानों के तरीके से पता चल रहा था कि वह जानवर अपना वज़न ठीक से नहीं संभाल पा रहा था।

King: (Nodding thoughtfully) Impressive observation. You have sharp eyes, indeed. (To Shiv Datt) And what of you? What did you discern about this camel?

राजा: (सोचते हुए सिर हिलाकर) बहुत ही प्रभावशाली अवलोकन है। वाकई तुम्हारी आँखें बहुत तेज़ हैं। (शिव दत्त से) और तुम्हारा क्या कहना है? तुमने इस ऊँट के बारे में क्या देखा?

Shiv Datt: I observed that the camel was blind in its right eye, Your Majesty.

शिव दत्त: महाराज, मैंने गौर किया कि वह ऊँट अपनी दाईं आँख से अंधा था।

King: How did you arrive at this conclusion?

राजा: तुम इस नतीजे पर कैसे पहुँचे?

Shiv Datt: It had nibbled only on the foliage to the left of the road, leaving the right side untouched. The leaves on the right hung undisturbed, as if unseen. From this, I deduced it could not see with its right eye.

शिव दत्त: उसने सड़क के केवल बाईं ओर की पत्तियों को चखा (चबाया-खाया) था और दाईं ओर की पत्तियों को छुआ तक नहीं था। दाईं ओर की पत्तियाँ वैसी ही लटकी थीं जैसे कि उन्हें देखा ही न गया हो। इससे मैंने यह अंदाज़ा लगाया कि वह अपनी दाईं आँख से नहीं देख सकता था

Vocabulary Deduce: निष्कर्ष निकालना, किसी नतीजे पर पहुंचना (To reach a conclusion by reasoning) | Impressions: प्रभाव, निशान या छाप (Impact; marks made by pressing on a surface) | Faint: धुंधला या हल्का (Not clear or strong) | Discern: पहचानना या देखना (To see or notice something with difficulty) | Nibbled: थोड़ा-थोड़ा खाना (To take small bites of something) | Foliage: पत्तियाँ और हरियाली (Leaves of a plant or tree)

King: (Smiling) Well-reasoned indeed. Such detail is not easily noticed by a casual traveller. (To Har Datt) And your finding?

राजा: (मुस्कुराते हुए) वास्तव में बहुत अच्छा तर्क दिया है। ऐसी बारीक जानकारी एक आम यात्री को आसानी से नहीं दिखती। (हर दत्त से) और तुम्हारी खोज क्या है?

Har Datt: I discovered that the camel’s tail is short, Your Highness.

हर दत्त: महाराज, मुझे पता चला कि उस ऊँट की पूँछ छोटी है।

King: Explain how you came to such a conclusion.

राजा: समझाओ कि तुम इस नतीजे पर कैसे पहुँचे?

Vocabulary Well-reasoned: तर्कपूर्ण / अच्छी तरह सोचा-समझा (Based on good logic and thinking) | Indeed: वास्तव में / सचमुच (Used to emphasize a statement) | Casual traveller: आम यात्री (A regular person who is traveling without paying much attention) | Conclusion: निष्कर्ष / नतीजा (A final decision or judgment)

Har Datt: I noticed small droplets of blood along the track, likely from mosquito bites. A camel with a long tail would have fended off these pests with ease. These small specks told me of an animal lacking such defence, hence the short tail.

हर दत्त: मैंने रास्ते में खून की छोटी-छोटी बूंदें देखीं, जो शायद मच्छरों के काटने से गिरी थीं। लंबी पूँछ वाला ऊँट इन कीड़ों को आसानी से भगा देता। खून के इन छोटे धब्बों ने मुझे बताया कि उस जानवर के पास बचाव का ऐसा कोई साधन नहीं था, इसलिए उसकी पूँछ छोटी थी।

King: (Impressed) You reasoned with great insight, showing both observation and deduction. (Turning to Dev Datt) And you, what did you observe that set you apart from your companions?

राजा: (प्रभावित होकर) तुमने बहुत समझदारी से सोचा-समझा, जिसमें अवलोकन और निष्कर्ष दोनों दिखाई देते हैं। (देव दत्त की ओर मुड़ते हुए) और तुम, तुमने ऐसा क्या देखा जो तुम्हें तुम्हारे साथियों से अलग करता है?

Vocabulary Fended off: भगा देना / बचाव करना (Defended against or warded off) | Pests: कीड़े-मकौड़े (Insects or animals that are harmful or annoying) | Specks: धब्बे / कण (Small spots or marks) | Lacking: कमी होना (Not having something) | Insight: गहरी समझ / अंतर्दृष्टि (A deep and clear understanding of something) | Set you apart: दूसरों से अलग बनाना (To make someone different from others) | Companions: साथी (Friends or people you are traveling with)

Dev Datt: I noticed, Your Majesty, that the prints of the camel’s forefeet were deep and clear, while those of the sound hind foot were faint. This indicated that the camel was drawing up its hind legs, likely due to discomfort. It moved cautiously, burdened by a pain in its belly, trying to spare itself further suffering with every step.

देव दत्त: महाराज, मैंने गौर किया कि ऊँट के आगे के पैरों के निशान गहरे और साफ़ थे, जबकि उसके स्वस्थ पिछले पैर के निशान हल्के थे । इससे संकेत मिला कि ऊँट अपने पिछले पैरों को ऊपर की ओर खींच रहा था (पिछले पैरों को ठीक से नहीं रख पा रहा था), जो शायद बेचैनी या किसी परेशानी के कारण था । वह पेट के दर्द से परेशान होकर बहुत सावधानी से चल रहा था और हर कदम पर खुद को और ज़्यादा तकलीफ से बचाने की कोशिश कर रहा था ।

King: (Marvelling) Extraordinary! You have not seen the camel, yet you know it intimately. Your reasoning is flawless and speaks of wisdom that goes beyond mere sight. (Turning to the Merchant) Your accusations are baseless and misguided. These are men of wisdom, not thieves. Go, and continue your search for your camel, and be mindful of whom you accuse in the future.

राजा: (हैरान होते हुए) अद्भुत! तुमने ऊँट को देखा तक नहीं, फिर भी तुम उसे इतनी गहराई से जानते हो । तुम्हारा तर्क (सोच) एकदम सटीक है और उस बुद्धिमत्ता को दर्शाता है जो केवल देखने मात्र से कहीं ऊपर है । (व्यापारी की ओर मुड़ते हुए) तुम्हारे आरोप निराधार और बेबुनियाद (गलत) हैं । ये बुद्धिमान व्यक्ति हैं, चोर नहीं । जाओ, और अपने ऊँट की तलाश जारी रखो, और भविष्य में किसी पर आरोप लगाने से पहले सावधान रहना (सोच-समझकर किसी पर आरोप लगाना) ।

(The Merchant, chastened and embarrassed, bows deeply and exits, his face red with shame.)

(व्यापारी, अपनी गलती पर पछताते हुए और शर्मिंदा होकर, झुककर गहरा प्रणाम करता है और बाहर निकल जाता है, उसका चेहरा शर्म से लाल है ।)

Vocabulary Forefeet: आगे के पैर (The front feet of an animal) | Sound: स्वस्थ / ठीक (Healthy or in good condition) | Discomfort: बेचैनी / तकलीफ (A feeling of slight pain or being uncomfortable) | Cautiously: सावधानी से (In a way that avoids potential problems or dangers) | Marvelling: हैरान होना / चकित होना (To be filled with wonder or astonishment) | Flawless: एकदम सटीक / दोषरहित (Perfect, without any mistakes) | Baseless: निराधार / बिन बात का / बेमतलब (Not based on facts) | Chastened: अपनी गलती का अहसास होना (To feel sorry or humble after being corrected)

King: (To the four men) You have demonstrated remarkable intelligence and the ability to see beyond the obvious. Such minds are rare and highly valued in my court. I extend to you the honour of becoming my advisers. Your counsel shall guide my decisions, and your wisdom shall be a beacon for my kingdom. What do you say to my offer?

राजा: (चारों पुरुषों से) तुम लोगों ने असाधारण बुद्धिमत्ता और साधारण चीज़ों से परे देखने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है – अर्थयार्थ, ऐसी बातें समझी हैं जो आम लोग समझ ही नहीं पाते। ऐसे दिमाग वाले लोग बहुत कम ही मिलते हैं और मेरे दरबार में ऐसे लोगों की बड़ी कीमत है ओर बहुत सम्मान है। मैं तुम्हें अपने सलाहकार बनने का सम्मान प्रदान करता हूँ। तुम्हारी सलाह मेरे निर्णयों का मार्गदर्शन करेगी और तुम्हारी बुद्धिमत्ता मेरे राज्य के लिए एक मशाल (मार्गदर्शक) की तरह होगी। मेरे इस प्रस्ताव पर तुम्हारा क्या कहना है?

Ram Datt: (Stepping forward) Your Highness, it is an honour we had not dared to dream of.

राम दत्त: (आगे बढ़ते हुए) महाराज, यह एक ऐसा सम्मान है जिसके बारे में हमने सपने में भी सोचने की हिम्मत नहीं की थी।

Shiv Datt: We are humbled and deeply grateful for your trust in our abilities.

शिव दत्त: हम आपकी इस उदारता से अभिभूत हैं और हमारी क्षमताओं पर आपके भरोसे के लिए आपके बहुत आभारी हैं।

Vocabulary Remarkable: असाधारण / शानदार (Extraordinary or worthy of attention) | Beyond the obvious: साधारण से परे (Looking at things that are not immediately clear) | Advisers: सलाहकार (People who give professional advice) | Counsel: सलाह (Advice given formally) | Beacon: मशाल / मार्गदर्शक प्रकाश (A guiding light or signal) | Humbled: अभिभूत / विनम्र (Feeling modest or grateful) | Grateful: आभारी (Feeling or showing thanks).

Har Datt: To serve a wise and just ruler like yourself is a privilege we accept with all our hearts.

हर दत्त: आप जैसे बुद्धिमान और न्यायप्रिय शासक की सेवा करना हमारे लिए एक सौभाग्य की बात है, जिसे हम पूरे मन से स्वीकार करते हैं।

Dev Datt: We shall dedicate ourselves to your service, offering our insights and counsel in all matters you see fit.

देव दत्त: हम आपकी सेवा में खुद को समर्पित करेंगे, और जिन भी मामलों में आप उचित समझें, हम अपनी समझ और सलाह देंगे।

King: (Rising from his throne) Then let it be known across the kingdom that four new advisers stand by my side. May your wisdom shine upon Ujjain and guide us to prosperity.

राजा: (सिंहासन से उठते हुए) तो फिर पूरे राज्य में यह ऐलान कर दिया जाए कि मेरे साथ चार नए सलाहकार खड़े (साथ) हैं। तुम्हारी बुद्धिमत्ता उज्जैन को रोशन करे और हमें समृद्धि की ओर ले जाए।

(The court erupts in applause as the King steps down to greet his new advisers. The four men stand proud and humbled, their journey fulfilled in a manner they had never anticipated.)

(पूरा दरबार तालियों की गूँज से भर उठता है जब राजा अपने नए सलाहकारों का अभिवादन करने के लिए नीचे आते हैं। वे चारों युवक गर्व और विनम्रता के साथ खड़े हैं, उनकी यात्रा इस तरह सफल हुई जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।)

Vocabulary Just ruler: न्यायप्रिय शासक (A fair and honest leader) | Privilege: सौभाग्य / विशेषाधिकार (A special honor or advantage) | Dedicate: समर्पित करना (To give all your time and effort to something) | Prosperity: समृद्धि / खुशहाली (The state of being successful and wealthy) | Erupts in applause: तालियों की गूँज (Suddenly starting to clap loudly)

CURTAIN (परदा गिरता है)

◼◼End

Leave a Reply